राजस्थान मौसम, मौसम ब्रेकिंग (जयपुर): राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ने लगा है, वहीं दूसरी ओर दिन में पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें: बहराइच में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार
रविवार रात सीकर जिले के फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं, सिरोही में रात का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने से रात और सुबह के समय ठंडक महसूस होने लगी है। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आने लगी है।
यह भी पढ़ें: श्रावस्ती में 28-29 अक्टूबर को फिर खराब हो सकता है मौसम, भारी बारिश की चेतावनी
यह भी पढ़ें: दक्षिणी वियतनाम में 27 अक्टूबर से बारिश लौटने का अनुमान है









