चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (रांची): रांची में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों में 28 और 29 अक्तूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
इसके तहत सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और सभी निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई नहीं होगी। अल्पसंख्यक विद्यालय भी इस आदेश के दायरे में शामिल हैं।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रांची को ऑरेंज जोन में चिह्नित किया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब को लेकर रेल मंडल और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अलर्ट
मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के कारण 28 अक्टूबर को कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी घोषित
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अर्नब चक्रवात को लेकर जारी किया हाई अलर्ट









