सोनीपत में सुबह बदला मौसम: बारिश के बाद तापमान में गिरावट; तेज हवा और ओलावृष्टि को लेकर एड़वाइजरी जारी

सोनीपत मौसम: सोनीपत में 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 29 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम.

प्रतीकात्मक तस्वीर: सोनीपत मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Narendra verma / Pexels

सोनीपत मौसम, मौसम ब्रेकिंग (सोनीपत): सोनीपत में 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 29 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वीरवार सुबह सोनीपत में मौसम में अचानक बदलाव हुआ और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सोनीपत डीसी नेहा सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर को अनेक स्थानों पर, जबकि 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से बहरागोड़ा में धान की फसल पर संकट

डीसी ने किसानों से अपील की कि खेतों में कटाई के बाद खुले में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि बारिश और तेज हवाओं से नुकसान न हो। सिंचाई, उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव से जुड़े कार्य मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही करें।

आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। पशुपालकों से भी अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में तूफान ‘अर्नब’ का असर, 4 जिलों में बारिश: 15 में बूंदाबांदी-ओले का ऑरेंज अलर्ट; सामान्य से 181% अधिक वर्षा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।