कल का मौसम 30 अक्टूबर: 11 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

कल का मौसम 30 अक्टूबर: मानसून का चक्र पूरा होने के बाद भी लोगों की आसमानी मुसीबत कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 24 राज्यों में कल मूसलाधार बारिश और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: कल का मौसम 30 अक्टूबर
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Engin Akyurt / Pexels

कल का मौसम 30 अक्टूबर , मौसम ब्रेकिंग: मानसून का चक्र पूरा जरूर हो गया है लेकिन लोगों की आसमानी मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने इस बीच मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक कल यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है और इस आंधी का आक्रामक प्रहार सबसे अधिक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा जिससे किसानों के फसलों के नुकसान की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है तथा तेज आंधी के चलते बिहार और बंगाल के कई इलाकों में बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं।

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार के तूफान का प्रहार देखा जा सकता है जिसका असर पूर्वी भारत के राज्यों में देखा जाएगा और 3 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। दक्षिण अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास भी निम्न दबाव बन रहा है जिससे कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से बहरागोड़ा में धान की फसल पर संकट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 30 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

दिल्ली में कल यानी 30 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है और इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, कन्नौज, उन्नाव, श्रावस्ती, बरेली, एटा, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, सीतापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, चंदौली, सुल्तानपुर, कौशांबी, मैनपुरी और अयोध्या में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में तूफान ‘अर्नब’ का असर, 4 जिलों में बारिश: 15 में बूंदाबांदी-ओले का ऑरेंज अलर्ट; सामान्य से 181% अधिक वर्षा

बिहार के पटना, गया, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, जमुई, शेखपुरा, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, गोपालगंज, सीवान, नवादा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पटना में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, गुमला, धनबाद, गिरिडीह, पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है जहाँ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी और देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल के कांगड़ा, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, बारामूला, पुंछ, कठुआ, रामबन, डोडा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है जहाँ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, हुगली, बीरभूम, उत्तर 24 परगना, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कूचबिहार और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे और कोलकाता में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पंजाब के चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, जालंधर, गुरदासपुर और फरीदकोट में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है जहाँ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। राजस्थान के कोटा, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, अजमेर, भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बूंदी और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है जहाँ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश के देवास, रीवा, होशंगाबाद, सतना, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, शिवनी, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, खांडवा, गुना, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और आगर मालवा में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं जबकि भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।