गोरखपुर मौसम रडार, मौसम ब्रेकिंग (गोरखपुर): मौसम की बदलती चाल पर पैनी नजर रखने के लिए गोरखपुर में अत्याधुनिक एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार लगाने की पूरी तैयारी चल रही है। यह रडार करीब 100 किलोमीटर के दायरे में मौसम की गतिविधियों की सटीक निगरानी करेगा और इसकी मदद से दो घंटे पहले आंधी-बारिश की चेतावनी मिल जाएगी।
स्थानीय मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस आधुनिक तकनीक की मदद से गरज-चमक वाले बादलों की दिशा और गति, भारी बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं की गतिविधियों का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। खास बात यह है कि तेजी से विकसित होने वाले स्थानीय मौसमी तंत्र की निगरानी से मौसम बिगड़ने की स्थिति में करीब दो घंटे पहले चेतावनी जारी करने में बहुत मदद मिलेगी।
सिंघड़िया स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय में इस अत्याधुनिक सिस्टम को स्थापित करने की तैयारी चल रही है और इसके लिए शासन तथा विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह रडार स्थापित होने के बाद स्थानीय स्तर पर एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी सुविधा उपलब्ध होगी, क्योंकि अभी तक मौसम की जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाकर उसकी गणना करने के बाद मिलती है।
यह भी पढ़ें: जगाधरी में मौसम ने बदली करवट, सुबह घनी धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अर्नब का असर हुआ कम, अब बढ़ेगा पारा और धान पर मंडराया संकट
यह भी पढ़ें: हरियाणा में ठंड और बढ़ेगी, 13°C पहुंचा रात का पारा









