Delhi Weather Update, मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली-एनसीआर): राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हालिया बारिश और बूंदाबांदी ने एक ओर जहां दिल्लीवासियों को पिछले 4 सालों के सबसे ठंडे अक्टूबर दिन का अहसास कराया है, वहीं दूसरी ओर वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार देखा गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 7-दिवसीय पूर्वानुमान से संकेत मिलते हैं कि यह साफ हवा और सुहावना मौसम ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा। जैसे-जैसे नवंबर का महीना आगे बढ़ेगा, तापमान में गिरावट के साथ-साथ एनसीआर में फिर से धुंध और स्मॉग का असर बढ़ने लगेगा।
29 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में पारे के अचानक नीचे गिरने के पीछे दो प्रमुख मौसमी कारण जिम्मेदार रहे, जिनमें एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ तथा चक्रवात अर्नाब के बाहरी बैंड से आ रही प्रचुर नमी शामिल है। जब पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी प्रणाली और चक्रवात अर्नाब की नमी का आपस में विलय हुआ, तो इसके प्रभाव से भारी वर्षा और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अर्नब का असर हुआ कम, अब बढ़ेगा पारा और धान पर मंडराया संकट
बारिश के कारण सतह पर नमी और उच्च आर्द्रता रहने की वजह से 30 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम कैटेगरी में बना रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में मौसमी बदलावों के कारण स्थिति बिगड़ने के आसार हैं क्योंकि 31 अक्टूबर तक पूर्वी हवाएं शांत पड़ने लगेंगी और नमी प्रदूषक तत्वों को रोककर रखेगी।
1 नवंबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने का अनुमान है, जिससे पंजाब और हरियाणा के कृषि क्षेत्रों से बहने वाली हवाएं अपने साथ पराली का धुआं लेकर आएंगी। 3 से 5 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान गिरने तथा हवा की गति बेहद धीमी होने से वायुमंडल में इन्वर्जन लेयर बनेगी, जिससे 5 नवंबर तक दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग छाने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में ठंड और बढ़ेगी, 13°C पहुंचा रात का पारा
यह भी पढ़ें: आगरा में 5 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम, दो दिन की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड









