प्रयागराज मौसम, मौसम ब्रेकिंग (प्रयागराज): प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है।
तेज और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें: कोटा में दिन का पारा 7 डिग्री गिरा, हल्की बारिश से दोपहर में महसूस हुई सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में तेज हवाओं से फसल गिरने और कटाई के बाद खेतों में रखी उपज के भीगने का खतरा है।
यह भी पढ़ें: हरदोई मौसम: बारिश के चलते बदला गया मेगा विधिक सहायता शिविर का स्थान









