हरियाणा पंजाब मौसम अपडेट, मौसम ब्रेकिंग (चंडीगढ़): मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा आज 28 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिन मौसम खराब होने और आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा प्रदेश में कल से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है क्योंकि प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को एक साथ दो मौसमी सिस्टम अपडेट होने की संभावना है। जिस वजह से मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र, अंबाला और सोनीपत, फरीदाबाद सहित एक दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार में कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में कल से दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक साथ एक्टिव हो सकते हैं जिससे कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: भागलपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, काले बादलों से ढका आसमान; बूंदाबांदी से गिरा तापमान
29 अक्टूबर को प्रदेश के रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह सहित कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत, पानीपत और फरीदाबाद जिले में बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
30 अक्टूबर को पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर से बारिश और स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के संकेत
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कल का मौसम; तूफान अर्णब कराएगा बारिश, येलो अलर्ट जारी









