28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

भारी बारिश की आशंका: बंगाल की खाड़ी में तेजी से शक्तिशाली हो रहा चक्रवाती सिस्टम झारखंड के मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 30 अक्टूबर के बीच रांची समेत राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी सतर्क.

प्रतीकात्मक तस्वीर: भारी बारिश की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Dibakar Roy / Pexels

भारी बारिश की आशंका, मौसम ब्रेकिंग (रांची): बंगाल की खाड़ी में तेजी से शक्तिशाली हो रहा चक्रवाती सिस्टम झारखंड के मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 30 अक्टूबर के बीच रांची समेत राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, झारखंड में इसका वास्तविक असर चक्रवाती सिस्टम की दिशा और तीव्रता पर निर्भर करेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब सोमवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 27 अक्टूबर की सुबह तक इसके प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 2 दिन बाद चक्रवाती तूफान अर्नब बदलेगा मौसम

इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है और तट पार करते समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। झोंके 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं, जबकि झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है।

पूर्वी, दक्षिणी और आसपास के मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 28 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

दक्षिणी और मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और 29 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश जारी रहने का अनुमान है। राजधानी रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में चक्रवात अर्णब का असर, रांची में स्कूलों की दो दिनों की छुट्टी घोषित

26 अक्टूबर को सुबह हल्की धुंध और आंशिक बादल रहने की संभावना है जिसके बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: साइक्लोन अर्नब की गंभीरता बढ़ी, आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने को कहा गया है ताकि किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।