दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात अर्नब का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

चक्रवात अर्नब: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात तूफान 'अर्नब' एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' के संपर्क में आ रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर भी देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाएं.

मौसम ब्रेकिंग — प्रतीकात्मक मौसम तस्वीर

चक्रवात अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (दिल्ली): बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात तूफान ‘अर्नब’ एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ के संपर्क में आ रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर भी देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती है। इस कारण दिन और रात दोनों ही समय तापमान में गिरावट की भारी संभावना है।

मौसम में इस बदलाव का ये असर करवा चौथ पर भी पड़ सकता है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है और केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार शाम को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहा।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बिहार में चार दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रात के समय में दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ने लगा है और अब इस तूफान के कारण तापमान में और गिरावट के आसार हैं। पिछले 2-3 दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट से रात में ठंड बढ़ी है।

मंगलवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। शहर के पूसा में सबसे कम 14.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और दिन के समय अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवाएं चलेंगी जिनकी गति 5 से 10 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब के प्रभाव से देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका

विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं जिनकी गति 15-20 किमी प्रति घंटा तक रही।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का बिहार में दिखेगा असर, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।