गोपालगंज में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब: गोपालगंज में चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 29 से 31 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवाती तूफान अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

चक्रवाती तूफान अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (गोपालगंज): चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर से गोपालगंज में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

29 से 31 अक्टूबर तक मौसम प्रभावित रह सकता है। शुक्रवार को अति भारी बारिश की आशंका है, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं।

इधर, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 44 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, अर्नब चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आशंका जाहिर किया है कि खराब मौसम से खेतों में खड़ी धान की फसल और कटाई के लिए तैयार उपज को नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवा से कमजोर मकानों, टिन की छतों और अस्थायी संरचनाओं को भी खतरा है।

भारी बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव और आवागमन बाधित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को तैयार फसल की कटाई में सावधानी बरतने और उपज को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित पक्के मकान में शरण लेने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: रायगढ़ में चक्रवात के चलते भारी बारिश की आशंका, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब की आहट से सहमे गोपालगंज के किसान, फसल पर मंडराया संकट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।