चक्रवाती तूफान अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है. रायपुर में भी 27 अक्टूबर को बारिश या बादल गरजने-चमकने के साथ मौसम बदल सकता है.
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में यलो अलर्ट जारी किया है. बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में चक्रवात अर्नब के खतरे के कारण स्कूल दो दिन बंद
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, अर्नब चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी









