पूर्णिया में चक्रवात, मौसम ब्रेकिंग (पूर्णिया): पूर्णिया में चक्रवात का असर बुधवार से शुरू हो जाएगा। बुधवार को आंशिक बादल रहेगा और गुरुवार से झमाझम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग से सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि 29 से 31 तक सीमांचल में बारिश की संभावना है। चक्रवात का असर तीन दिनों तक रहेगा।
इधर, मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहा। दिन में धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार रहा, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में नरमी से लोगों को राहत मिली।
मौसम के बदलते मिजाज के बीच न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।
इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में अंतर रहने के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं सुबह-शाम मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम में आ रहे इस बदलाव का असर दिनचर्या पर भी देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सुबह और शाम बाहर निकलने पर राहत मिल रही है।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में चक्रवात अर्नब के खतरे के कारण स्कूल दो दिन बंद
तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के साथ मौसम के और सुहावना होने की उम्मीद है। मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, अर्नब चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।









