चक्रवाती तूफान अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (गोपालगंज): चक्रवाती तूफान अर्नब की आशंका ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आईएमडी ने 29 और 31 अक्टूबर को तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम की इस चेतावनी से खेतों में खड़ी फसलों पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। सबसे अधिक चिंता धान उत्पादकों को है, क्योंकि कई खेतों में फसल कटाई के लिए तैयार है, जबकि कुछ में पकने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
जिले में अभी भी करीब 65 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगी है। तेज हवा चली तो पककर तैयार धान के पौधे गिर सकते हैं।
भारी बारिश से खेतों में पानी भरने और कटनी में देरी की आशंका है।
इससे दाने की गुणवत्ता और उपज प्रभावित हो सकती है। गन्ने और सब्जियों की फसल को भी नुकसान का खतरा तेज हवा का असर गन्ने की फसल पर पड़ सकता है।
फसल गिरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में चक्रवात अर्नब के खतरे के कारण स्कूल दो दिन बंद
वहीं, भारी बारिश और जलजमाव से खेतों में लगी सब्जियों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में धान के साथ गन्ना और सब्जी उत्पादक भी मौसम को लेकर चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, अर्नब चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी
बारिश बढ़ी तो रबी की बुआई में होगी देरी बारिश अधिक हुई तो सरसों, मटर, चना और आलू की खेती की तैयारी प्रभावित हो सकती है। खेतों में जलजमाव होने से बुआई में देरी और फसल लगाने में परेशानी बढ़ सकती है।
इससे रबी सीजन की खेती का शुरुआती कार्यक्रम बिगड़ने की आशंका है। पिछले साल का नुकसान अब भी याद पिछले साल 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक मोंथा चक्रवात के कारण हुई आंधी-बारिश से किसानों को धान, गन्ना समेत अन्य फसलों में नुकसान झेलना पड़ा था।
अब फिर खराब मौसम की चेतावनी से उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों की निगाहें मौसम के रुख पर टिकी हैं।









