चक्रवात अर्णब, मौसम ब्रेकिंग (कोलकाता): चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए बंगाल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने 28 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
इस चेतावनी के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद करने का फैसला किया है। संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों में हवाई परिचालन बाधित होने की आशंका के चलते भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने भी सभी तैयारियों की उच्च स्तर पर समीक्षा की है।
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र से दूर रहने की सख्त सलाह दी है। राज्य के तटीय और प्रभावित जिलों में एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में चक्रवात अर्नब के खतरे के कारण स्कूल दो दिन बंद
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, अर्नब चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी









