उत्तर प्रदेश चक्रवात अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (उत्तर प्रदेश): चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के पूरे आसार हैं।
इस मौसमी बदलाव के चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
वहीं दूसरी ओर, 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत कुल 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में यह बदलाव लगातार बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, अर्नब चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब की आहट से सहमे गोपालगंज के किसान, फसल पर मंडराया संकट









