एमपी में तूफान अर्नब का असर; 31 अक्टूबर तक किन जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी?

चक्रवात अर्नब का असर: चक्रवात अर्नब का असर, मौसम ब्रेकिंग (मध्य प्रदेश): भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और जोरदार बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्नब का असर
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: “Beyond India by Shubham Thakur” / Pexels

चक्रवात अर्नब का असर , मौसम ब्रेकिंग (मध्य प्रदेश): भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से पर दस्तक देने की संभावना है। इस तूफान के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है।

मध्य प्रदेश पर भी इस तूफान का असर नजर आएगा और अलग-अलग हिस्सों में 31 अक्टूबर तक मौसम में उलटफेर देखी जाएगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश जबकि 27 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: साइक्लोन ‘अर्नब’ का बिहार में भी दिखेगा असर: बारिश-बिजली और तेज हवा से बदलेगा मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने 29 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उमरिया, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: भागलपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, काले बादलों से ढका आसमान; बूंदाबांदी से गिरा तापमान

मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर से बारिश और स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के संकेत

मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने 31 अक्टूबर को अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी और मैहर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।