रवांई घाटी में बारिश , मौसम ब्रेकिंग (पुरोला): रवांई घाटी में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लाल धान की कटाई पूरी होने के बाद अब किसान रबी की प्रमुख फसलों मटर और गेहूं की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं।
लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी खत्म हो गई थी और मिट्टी काफी सख्त हो गई थी, जिससे खेतों की जुताई करना किसानों के लिए चुनौती बना था, ऐसे में बारिश ने किसानों को राहत दी है।
किसानों का कहना है कि बारिश के अभाव में खेतों की मिट्टी सूखकर कठोर हो गई थी, जिससे हल चलाने और खेतों को बुवाई के लिए तैयार करने में परेशानी हो रही थी। वहीं समय पर बुवाई नहीं होने की आशंका से किसान चिंतित थे।
यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी धड़कन, खेतों में पककर तैयार धान की फसल पर मंडराया संकट
अब बारिश से खेतों में नमी लौटने के बाद जुताई और बुवाई का काम आसान होने की उम्मीद है। क्षेत्र के किसान नवीन गैरोला, हकूमत सिंह, ओमप्रकाश गैरोला, श्यालिक राम नौटियाल आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खेतों की नमी पूरी तरह समाप्त हो गई थी और जमीन काफी सख्त हो चुकी थी।
इस कारण खेतों में हल चलाना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि ताजा बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे अब मटर और गेहूं की बुवाई समय पर करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: डोंग थाप में बाढ़ के मौसम में मछली पालन से बढ़ी किसानों की आय
यह भी पढ़ें: राजस्थान के 14 जिलों की 80 तहसीलों में अकाल घोषित







