मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: हरियाणा के 14 जिलों में 29 अक्टूबर को येलो अलर्ट

हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना जताई है, साथ ही 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम अपडेट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Rahe Nijat / Pexels

हरियाणा मौसम अपडेट , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और बदलने वाला है। इसके साथ ही विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के जिलों 14 जिलों भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में -1.4°C और अधिकतम तापमान में -1.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6°C बालसमंद (हिसार) और फतेहाबाद में दर्ज किया गया।

वहीं, सिरसा में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा (-5.0°C) गिरावट देखी गई, जहां पारा 14.8°C दर्ज किया गया।

हिसार में 15.7°C, करनाल में 15.5°C और नारनौल में 15.0°C न्यूनतम तापमान रहा। इसके विपरीत, फरीदाबाद 19.1°C के साथ रात में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है की 28 व 29 अक्टूबर को होने वाली बारिश से दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें: चेन्नई में आज एक बार फिर बारिश होने की संभावना

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।