कल का मौसम 1 नवंबर, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने 1 नवंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल मौसम: कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ताबो का पारा शून्य में
इसके 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में डिप्रेशन में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है, जिसके प्रभाव से 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश की आशंका है।
यह भी पढ़ें: तूफान अर्नब का असर बरकरार; एमपी के इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट









