Mau News, मौसम ब्रेकिंग (मऊ): जनपद में चक्रवाती मौसम का असर दिखने लगा है जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Mau News: बुधवार रात जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई जो देर तक लगातार जारी रही। गुरुवार को मऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा की रफ्तार करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
Mau News: मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तेज हवा और बारिश की आशंका ने किसानों की बड़ी चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीगने और खड़ी तैयार फसल के गिरने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कल रायपुर का मौसम कैसा रहेगा: छत्तीसगढ़ में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Mau News: खराब मौसम की इस आशंका को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने किसानों के लिए फसल सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तंत्र के प्रभाव से 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना है।
Mau News: कृषि विभाग ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है। खेतों में जलभराव रोकने के लिए जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आग्रह किया गया है।






