उत्तर भारत मौसम, मौसम ब्रेकिंग (उत्तर भारत): अक्टूबर के अंतिम सप्ताह की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसमी बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक दस्तक दे चुकी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 28 अक्टूबर के बीच अधिकांश राज्यों में मौसम सामान्य रहने के बाद 29 और 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 26 से 27 अक्टूबर के इन दिनों में किसी बड़ी मौसमी चेतावनी या भारी बारिश का संकेत नहीं है।
वहीं 29 से 30 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 29 अक्टूबर से कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2026: सहरसा में बारिश का अलर्ट, चांद के दीदार में होगी देरी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 अक्टूबर से तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप के कारण हल्की गर्माहट बनी रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है और 30 अक्टूबर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान काफी कम रहेगा।
फिलहाल उत्तराखंड में मौसम अपेक्षाकृत शांत और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर गहरा गया है और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 28 अक्टूबर: 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
यह भी पढ़ें: यूपी मौसम: 28 अक्टूबर से बारिश, इन जिलों में अलर्ट









