श्रावस्ती में 28-29 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने का अलर्ट, आंधी-बारिश की आशंका

श्रावस्ती में मौसम का अलर्ट: जिले में 28 और 29 अक्टूबर को संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाओं, गरज चमक, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की आशंका जताई गई है। डीएम ने.

प्रतीकात्मक तस्वीर: श्रावस्ती में मौसम का अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Guillaume Boulanger / Pexels

श्रावस्ती में मौसम का अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (श्रावस्ती): जिले में 28 और 29 अक्टूबर को संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाओं, गरज चमक, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की आशंका जताई गई है।

डीएम ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा नदी, नहर, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, खुले मैदानों और जर्जर भवनों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है तथा आकाशीय बिजली चमकने पर सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की अपील की गई है।

प्रशासन ने किसानों से भी फसलों, पशुओं और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: झज्जर के चार गांवों में दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि

प्रशासन ने जनहानि, पशुहानि या अन्य आपदा संबंधी क्षति होने पर तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की है। इसके अलावा उपजिलाधिकारी, तहसीलदार या लेखपाल को भी जानकारी दी जा सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक मौसम चेतावनियों व प्रशासनिक निर्देशों पर भरोसा करें।

यह भी पढ़ें: बिहार मौसम अलर्ट: 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: यूपी, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।