राजस्थान के 7 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट

आंधी-बारिश का अलर्ट: राजस्थान के 7 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर जिले में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी अभी कई जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहा है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट.

प्रतीकात्मक तस्वीर: आंधी-बारिश का अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Aayan Garg / Pexels

आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (अलवर): राजस्थान के 7 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर जिले में आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी अभी कई जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहा है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

शुक्रवार को सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 13 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें: श्रावस्ती में 28-29 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने का अलर्ट, आंधी-बारिश की आशंका

दौसा, सीकर, भरतपुर, जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं अलवर में तूफान के साथ बारिश और ओले भी गिरे, और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भी कुछ जगह ओले गिरे।

हल्की बारिश के असर से दिन में गर्मी कम हुई है और जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, फलोदी, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ज्यादा गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहा।

उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एरिया में हाल ही दशहरा पर हुई बारिश और ओलावृष्टि के असर से रात को सर्दी बढ़ गई। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और भीलवाड़ा में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री तक गिर गया।

यह भी पढ़ें: बिहार मौसम अलर्ट: 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर संभाग एरिया में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव होगा और पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई रहने लगेगा।

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: यूपी, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर में दोपहर को हल्के बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से देर शाम हल्की ठंडक हो गई, जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, अलवर और कोटा में भी तापमान और मौसम की अलग-अलग स्थितियां दर्ज की गईं।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।