मथुरा में साइबेरियन पक्षी, मौसम ब्रेकिंग (मथुरा): मौसम में बदलाव के साथ ही मथुरा की यमुना नदी में साइबेरियन पक्षी पहुंच गए हैं। इन विदेशी मेहमान पक्षियों ने यमुना किनारे डेरा डाल लिया है और इनकी चहचहाट से पूरा किनारा रौनक से भर गया है।
ठंड शुरू होते ही दूर-दराज के इलाकों से प्रवासी पक्षी ब्रज की ओर आने लगते हैं। यमुना के शांत पानी में खेलते और आसमान में उड़ते इन पक्षियों को देखकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आकर्षक नजारा देखने को मिलता है।
इन मेहमान पक्षियों के आने से यमुना किनारे की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ गई है। इनकी आवाज से वातावरण भी खुशनुमा बन रहा है।
यह भी पढ़ें: Yamunotri Dham Snowfall: यमुनोत्री धाम में बदला मौसम का मिजाज, अचानक हुई बर्फबारी
हर साल मौसम बदलने पर ये प्रवासी पक्षी ब्रज की प्राकृतिक सुंदरता को और खास बना देते हैं। लोग अब इन पक्षियों को खेलते देखने का इंतजार करते हैं।
यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर में धीरे-धीरे दे रही ठंडक दस्तक, छोटे बच्चों के लिए सतर्क रहने की सलाह
यह भी पढ़ें: गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा ऐलान









