UP में 48 घंटे बाद झमाझम बारिश, 4 दिनों तक आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए डीप डिप्रेशन जो कि आगे बढ़कर चक्रवात के रूप में परिवर्तित हुआ है। इसी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 28 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है और गरज चमक के साथ कुछ इलाकों.

प्रतीकात्मक तस्वीर: उत्तर प्रदेश मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Devansh Rajput / Pexels

उत्तर प्रदेश मौसम, मौसम ब्रेकिंग (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए डीप डिप्रेशन जो कि आगे बढ़कर चक्रवात के रूप में परिवर्तित हुआ है। इसी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 28 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है और गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज रफ्तार हवा भी चली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहा, आज भी उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम ड्राई रहेगा।

भीषण चक्रवात का असर 29 से 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश पर पड़ने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा और इस दौरान भारी बारिश वाले जिलों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी भी दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें: बीड़-बिलिंग में 28 अक्तूबर तक सोलो पैराग्लाइडिंग पर रोक

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि आंध्र प्रदेश और संलग्न दक्षिणी उड़ीसा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट को देखते हुए 28 अक्टूबर से प्रदेश में व्यापक बेमौसम बारिश की संभावना है। तूफान 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की सम्भावना को देखते हुए, प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं और व्यापक बेमौसम बारिश के साथ 29-31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन 6-8 °C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है।

यह भी पढ़ें: कुपवाड़ा में खराब मौसम से निपटने के लिए संयुक्त कंट्रोल रूम मजबूत

यह भी पढ़ें: डोंग थाप में 2019-2020 जैसी गंभीर खारे पानी की घुसपैठ की चेतावनी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।