छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट दिवाली बारिश पूर्वानुमान, Mausam Breaking (छत्तीसगढ़): देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ में भी अचानक मौसम बदलने से बादल छाए हुए हैं।
पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान मुरासु में बदलने का असर प्रदेश में देखने को मिला। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया था और रायपुर, दुर्ग समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।
बस्तर संभाग के कई हिस्सों में बारिश भी हुई।
मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।
विभाग ने 5 नवंबर के लिए किसी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
6 नवंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और मौसम साफ होने लगेगा। दिवाली के दिन 8 नवंबर को बारिश की संभावना बेहद कम है, जबकि 9 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है।








