तूफान मुरासु का असर: आंध्रप्रदेश में भारी बारिश, चेन्नई में बाढ़ के हालात और मध्यप्रदेश के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

तूफान मुरासु आंध्रप्रदेश चेन्नई बारिश बाढ़ मध्यप्रदेश अलर्ट: तूफान मुरासु के असर से आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पेड्डा वागु नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे एलुरु जिले में बाढ़ के हालात हैं। करीब एक दर्जन गांवों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। तमिलनाडु के चेन्नई में.

तूफान मुरासु आंध्रप्रदेश चेन्नई बारिश बाढ़ मध्यप्रदेश अलर्ट, Mausam Breaking: तूफान मुरासु के असर से आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

पेड्डा वागु नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे एलुरु जिले में बाढ़ के हालात हैं। करीब एक दर्जन गांवों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

तमिलनाडु के चेन्नई में भी बाढ़ के हालात हैं। पहाड़ियों से आ रहे बाढ़ के पानी से सड़कों पर नदियां बहने जैसा नजारा है।

कई गांवों के हजारों एकड़ खेत डूब गए हैं। वहीं, चेन्नई के गोपालपुरम में भारी बारिश से निचले इलाके डूब गए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे।

अगले 24 घंटे के दौरान सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में ही आंधी-बारिश का अलर्ट है।

तूफान मुरासु के असर से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। मंगलवार रात को तेज बारिश के बाद बुधवार को भी दिन भर रिमझिम बारिश होती रही।

इससे धान की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ