दिल्ली में हल्का कोहरा, कई इलाकों में AQI 400 के पार, जानें IMD का ताज़ा अपडेट

दिल्ली कोहरा AQI 400 पार मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है और विजिबिलिटी में कमी आई है। CPCB के अनुसार बुधवार को शहर का AQI 377 रहा, जबकि कई इलाकों में यह 400 के पार बना हुआ है। IMD के अनुसार आज आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा, दोपहर में धूप निकलेगी।

दिल्ली कोहरा AQI 400 पार मौसम अपडेट, Mausam Breaking (दिल्ली-एनसीआर): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है, जिससे विजिबिलिटी में थोड़ी कमी आई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का स्तर बढ़ने वाला है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार (4 नवंबर) को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 377 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई इलाकों में यह 400 के पार बना हुआ है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। शहर में नमी का स्तर 61 से 98 प्रतिशत के बीच रहा।

IMD के अनुसार आज गुरुवार (5 नवंबर) को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है, लेकिन दोपहर में धूप रहेगी।

अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी।

विभाग के अनुसार अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

CPCB के रियल टाइम डेटा के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली में सबसे अधिक AQI जहांगीरपुरी का 459 दर्ज किया गया। इसके बाद पंजाबी बाग में 448, IIT दिल्ली में 450, DTU में 437, विवेक विहार में 436, अलीपुर में 433, मुंडका में 423, आईटीओ में 414, बवाना में 413 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 393 दर्ज हुआ।

400 से ऊपर का AQI गंभीर श्रेणी में आता है। वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वस्थ लोगों को भी बीमार कर सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है।

ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क जरूर पहनें।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा।

इस दौरान पश्चिमी हवाएं 10-20 किमी प्रति घंटा की गति से चलीं।

Neha Singh

Neha Singh, Mausam Breaking में Senior Copy & SEO Editor हैं। वे articles की भाषा, headline clarity, search intent, internal linking और overall readability पर काम करती हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी search engines के लिए technically clear होने के साथ-साथ पाठकों के लिए भी उपयोगी और स्वाभाविक बनी रहे।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ