संतकबीरनगर बारिश फसल नुकसान, मौसम ब्रेकिंग (संतकबीरनगर): संतकबीरनगर जिले में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है, लेकिन इसके साथ ही तोरिया, लाही और सरसों जैसी तिलहनी फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है।
जिले में लगभग 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। खेतों में पानी भर जाने से पकी हुई धान की फसल गिर गई है और उसमें सड़न की आशंका बढ़ गई है।
जिन किसानों ने धान की कटाई करके खलिहान में रखा था, उनकी फसल भी भीगकर बर्बाद हो गई है।
यह भी पढ़ें: Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेतों में भरा पानी, इन फसलों की करें बुवाई
किसानों का कहना है कि धान के साथ-साथ तोरिया और लाही की फसल भी चौपट हो गई है। दलहन और तिलहन की फसल अभी ठीक से जमीन से निकल भी नहीं पाई थी और बारिश ने उसे बरबाद कर दिया।
खेतों में जलजमाव होने से जड़ों में सड़न आ रही है।
धनघटा, नाथनगर, बखिरा और मेंहदावल तहसील के गांवों में नुकसान ज्यादा देखा गया है। किसान रामसूरत, जगदीश और इंद्रजीत ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में गेहूं बिजाई का सीजन शुरू, इन 6 किस्मों से बढ़ेगी पैदावार
जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि जिन किसानों की फसल का बीमा है, वे फौरी तौर पर बीमा कंपनी में अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर और देवरिया में बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद
इसके बाद विभाग द्वारा सर्वे कराया जाएगा।
धनघटा तहसील क्षेत्र में अर्नव तूफान ने तेज हवाओं व बारिश में किसानों का नुकसान कर दिया है। कई किसानों की धान की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई थी तो कहीं काटने के कगार पर थी, लेकिन बारिश की वजह से सब बेकार हो गया।
कई जगहों पर खड़ी फसल भी गिर गई है, जिससे किसान बहुत चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं।






