वेस्ट यूपी में निष्क्रिय हुआ अर्नब, अब चढ़ेगा पारा

अर्नब चक्रवात: मौसम ब्रेकिंग (मुरादाबाद): वेस्ट यूपी में समुद्री तूफान अर्नब अब पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। इसके कमजोर पड़ने से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर: अर्नब चक्रवात
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Aman Kumar Singh / Pexels

अर्नब चक्रवात, मौसम ब्रेकिंग (मुरादाबाद): मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुरूप समुद्री तूफान अर्नब ने मुरादाबाद समेत वेस्ट यूपी के कुछ इलाकों पर अपना असर दिखाया, हालांकि, पूर्वानुमान की तुलना में अर्नब का असर अपेक्षाकृत काफी कम देर रहा। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में अर्नब के चलते शुक्रवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होते रहने का अनुमान जाहिर किया था, लेकिन, शुक्रवार सुबह तक ही बारिश हुई और मध्यान्ह के बाद बादल भी छंट गए।

अर्नब अब पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है इसी वजह से शनिवार सुबह साफ नीले आसमान के साथ धूप खिल गई। दिन का अधिकतम तापमान अब बढ़ जाएगा।

मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था।

यह भी पढ़ें: झारखंड का मौसम: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बदला मिजाज, अगले तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन से भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्णब का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।