गोरखपुर और देवरिया में बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद

बेमौसम बारिश: बेमौसम बारिश, मौसम ब्रेकिंग (देवरिया): अर्नब तूफान के कारण हुई बेमौसम बरसात से देवरिया और गोरखपुर क्षेत्र में धान की पककर तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और रबी फसलों की बुवाई पिछड़ने की आशंका है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: बेमौसम बारिश
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: masudar rahman / Pexels

बेमौसम बारिश, मौसम ब्रेकिंग (देवरिया): बरहज देवरिया के हिन्दुस्तान टीम के अनुसार अर्नब तूफान के चलते पिछले दो दिनों से बेमौसम की बरसात ने खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार की दोपहर से हवा के साथ हुई रिमझिम बरसात के चलते जिले में कई जगहों पर धान की फसल गिर गई है।

इससे पैदावार में कमी आएगी और कटाई भी मुश्किल हो जाएगी तथा धान की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। कटाई से कुछ दिनों पहले फसलों पर मौसम की मार पड़ने से किसानों को अपनी पूंजी डूबने की चिंता सताने लगी है।

जनपद के जिन क्षेत्रों में धान की पहले बुवाई होती है वहां फसल पककर तैयार हो गई है और कुछ जगहों पर किसान धान की कटाई मड़ाई में जुटे हैं। कई लोग धान की मड़ाई के बाद उसे सुखाने के लिए दरवाजे या छत पर पसारे हुए हैं, जबकि गुरुवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।

यह भी पढ़ें: रवांई घाटी में बारिश से किसानों के खिले चेहरे, मटर और गेहूं की बुवाई हुई आसान

कई जगहों पर हल्की बारिश के बाद बदली छाए रहने से शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही और हवा चलने से धान की पकने को तैयार फसल गिर गई। निचले इलाकों में गिरी फसल के ऊपर पानी भर गया है जिससे अनाज सड़ने की संभावना बढ़ गई है।

बेमौसम की इस बरसात से धान की फसल को नुकसान होने के साथ ही तोरिया, दलहनी फसलों और आलू आदि की बुवाई में भी विलंब हो सकता है। धान के खेत में नमी बढ़ने से कटाई और जुताई में देरी होगी जिससे अंततः गेहूं की बुवाई भी पिछड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी धड़कन, खेतों में पककर तैयार धान की फसल पर मंडराया संकट

यह भी पढ़ें: डोंग थाप में बाढ़ के मौसम में मछली पालन से बढ़ी किसानों की आय

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।