17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग: बंगाल की खाड़ी से उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान ने पूरे देश के मौसम में भयंकर तबाही का अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी 26 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और प्रचंड आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
इस चक्रवात के प्रभाव से कई राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक चक्रवात का असर देखने को मिलेगा।
दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, असम और अरुणाचल प्रदेश में भीषण बारिश के साथ तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में भी चक्रवात का पूरा प्रभाव नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 27 अक्टूबर: 11 घंटे के भीतर 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में मौसम की मार सबसे ज्यादा पड़ रही है। राजस्थान के पाली, सिरोही, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर समेत कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश और 75 किमी/घंटे की स्पीड से तूफानी आंधी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आम लोगों और यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सख्त सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी









