कल का मौसम 27 अक्टूबर: 11 घंटे के भीतर 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

कल का मौसम 27 अक्टूबर: कल का मौसम 27 अक्टूबर 2026 को मानसून के बाद चक्रवात अर्नब के कहर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत देश के 25 राज्यों में भारी बारिश और 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: कल का मौसम 27 अक्टूबर
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Akhil Gautam / Pexels

कल का मौसम 27 अक्टूबर, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): मानसून के खत्म होने के बाद अब चक्रवात अर्नब कहर बरपाने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 27 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है।

चक्रवात अर्नब का सबसे अधिक असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वी राज्यों में देखने को मिलेगा। कई इलाकों में इस खतरनाक आंधी के चलते बिजली बाधित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अलर्ट मोड में रहें सभी जिलों के कलेक्टर, चक्रवात अर्नब का इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

वहीं, इस चक्रवात का आक्रामक प्रभाव पूर्वी राज्यों बिहार और झारखंड में सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी है।

इसके अलावा 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद चक्रवात अर्नब बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के निकट से गुजरेगा।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का उत्तर बिहार में दोपहर बाद शुरू होगा असर

उस समय यह एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान होगा, जिसमें हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नव’ 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 27 अक्टूबर को देश के 25 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 95 किलोमीटर प्रति रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है और किसानों की फसलों के नुकसान होने की भी आशंका है।

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 27 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

वहीं, दिल्ली में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार के बेगूसराय, लखीसराय, पटना, सिवान, गया, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।

वहीं, पटना में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड के जमशेदपुर, रांची, देवघर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

वहीं, रांची में कल 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

देहरादून में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

वहीं, मनाली में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, रियासी, गांदरबल, उधमपुर और रामबन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

वहीं, श्रीनगर में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, मालदा, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

वहीं, कोलकाता में कल यानी 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब के लुधियाना, फरीदकोट, चंडीगढ़, बठिंडा, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर और संगरूर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान के करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, चूरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और भीलवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की संभावना है।

मध्य प्रदेश के विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, धार, सागर, इंदौर, बालाघाट, खंडवा, सिवनी, होशंगाबाद, खरगोन, भोपाल, बैतूल, मंडला और सीधी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

ओडिशा के गजपति, गंजम, मलकानगिरी, गोपालपुर, कोरापुट, रायगढ़ा में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है।

आंध्र प्रदेश के एलुरु, विशाखापट्टनम, कृष्णा, काकीनाडा, गुंटूर, विजयनगरम, बापटला, मछलीपट्टनम और पूर्वी गोदावरी में भारी बारिश और चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।