बंगाल खाड़ी में उठे अर्नब चक्रवात को लेकर प्रशासन अलर्ट

अर्नब चक्रवात: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार शाम 5:30 बजे से एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को जिले में मौसम अत्यधिक खराब रह सकता है।.

प्रतीकात्मक तस्वीर: अर्नब चक्रवात
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Dibakar Roy / Pexels

अर्नब चक्रवात, मौसम ब्रेकिंग (गोंडा): बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार शाम 5:30 बजे से एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को जिले में मौसम अत्यधिक खराब रह सकता है। इस दौरान तेज आंधी, आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

डीएम ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और कच्चे या जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। जलभराव वाले क्षेत्रों, नदियों, तालाबों और नालों के पास जाने से भी बचने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर आंध्रप्रदेश ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

प्रशासन ने राहत एवं बचाव तंत्र को सक्रिय कर दिया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने क्या करें और क्या न करें, इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

पक्के मकानों में रहें और खिड़की-दरवाजे मजबूती से बंद रखें। कमजोर दीवारों से दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का असर: रांची में भारी बारिश के कारण 28 और 29 अक्तूबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

टीवी, फ्रिज और कंप्यूटर जैसे बिजली के उपकरणों के प्लग निकाल दें और मुख्य स्विच बंद कर दें।

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab: 28 अक्टूबर को समुद्री तटों से टकराएगा; 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

टॉर्च, मोबाइल, पावर बैंक, जरूरी दवाएं, पेयजल और सूखा राशन पहले से तैयार रखें। मवेशियों को खुले में बांधने के बजाय सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर रखें।

कटी हुई फसल को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।

पेड़ों, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और विज्ञापन होर्डिंग्स के नीचे खड़े न हों। खुले मैदानों में जाने और खेतों में काम करने से बचें तथा आकाशीय बिजली की आशंका के दौरान कृषि कार्य रोक दें।

उफनते नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। गीले हाथों से बिजली के उपकरणों या स्विच बोर्ड को न छुएं और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई अफवाह साझा न करें।

प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्राएं स्थगित करने की सलाह दी है। रास्ते में पेड़ गिरने या बिजली के तार टूटने पर आपातकालीन नंबर 112 या आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 1070 पर सूचना दें।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।