चक्रवाती तूफान आर्णब, मौसम ब्रेकिंग (रांची): चक्रवाती तूफान आर्णब के कारण रांची में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज जोन में रखा है, जिसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी हुआ है। केजी से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी।
निजी स्कूल तय परीक्षाओं पर फैसला ले सकते हैं, पर इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देनी होगी। शिक्षक इन दोनों दिन स्कूल में रहकर गैर-शैक्षणिक काम करेंगे और सरकारी शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी लगानी होगी।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर आंध्रप्रदेश ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab: 28 अक्टूबर को समुद्री तटों से टकराएगा; 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट









