आ गया अर्नब तूफान : छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक दिखेगा असर, साइक्लोन के कारण हवा के साथ तेज बारिश

अर्नब तूफान: आंध्र प्रदेश और बापटला के बीच सीवियर साइक्लोन के रूप में अर्नब साइक्लोन लैंड फाल कर चुका है. अर्नब साइक्लोन का सुबह से छत्तीसगढ़ में असर दिखाई देने लगा है. अर्नब साइक्लोन की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हवाओं के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो चुकी है. इसकी वजह से मौसम पूरी तरह से बदल.

प्रतीकात्मक तस्वीर: अर्नब तूफान
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

अर्नब तूफान, मौसम ब्रेकिंग (रायपुर): आंध्र प्रदेश और बापटला के बीच सीवियर साइक्लोन के रूप में अर्नब साइक्लोन लैंड फाल कर चुका है. अर्नब साइक्लोन का सुबह से छत्तीसगढ़ में असर दिखाई देने लगा है.

अर्नब साइक्लोन की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हवाओं के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो चुकी है. इसकी वजह से मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और सड़कों पर लोग छाते व रेनकोट में नजर आए.

साइक्लोन अर्नब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में केवल 28 और 29 अक्टूबर तक ही रहेगा और इसका सबसे ज्यादा असर केवल 28 अक्टूबर को ही देखने को मिलेगा. 30 अक्टूबर को लोकल सिनॉप्टिक फीचर की वजह से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्णब मध्य प्रदेश के कई जिलों में मचाएगा गदर, भारी बारिश की आशंका

पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की वृद्धि हुई है जबकि अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. अगले दो दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि अगले 48 घंटे में उत्तर, उत्तर पश्चिम की ओर कमजोर होते हुए यह छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा. इसके प्रभाव से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है.

अर्नब के कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कोंडागांव और गरियाबंद जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

यह भी पढ़ें: अर्नब तूफान के असर से छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों में स्कूल बंद

इस दौरान एक दो स्थानों पर 100 मिलीमीटर से लेकर 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. गुरुवार को साइक्लोन के कमजोर होने के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में भी 60 से 100 मिलीमीटर तक भारी वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. अर्नब साइक्लोन की वजह से प्रदेश के लगभग 10 जिलों के स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी कर दी गई है तथा NDRF-SDRF को अलर्ट रखा गया है.

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों से दूर रहें. सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0771-2413233 जारी किया गया है.

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।