चक्रवात अर्नब का खतरा: एअर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा की उड़ानें प्रभावित

चक्रवात अर्नब: चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते एअर इंडिया ने मंगलवार को यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि 27 अक्तूबर को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (विशाखापत्तनम): चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए एअर इंडिया ने मंगलवार को यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने चेतावनी दी कि 27 अक्तूबर को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

यात्रियों को उड़ानों की स्थिति जांचने और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। एअर इंडिया ने अपने संदेश में कहा कि चक्रवाती तूफान अर्नब से जुड़ी मौसमी परिस्थितियां इन उड़ानों को प्रभावित कर सकती हैं।

खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से यात्रा करने में भी परेशानी हो सकती है, जिससे यात्रियों को पर्याप्त समय लेकर निकलने को कहा गया है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इस चक्रवात से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में चक्रवात अर्णब का असर, रांची में स्कूलों की दो दिनों की छुट्टी घोषित

यह गंभीर चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में आगे बढ़ रहा है और पिछले छह घंटों के दौरान यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। इसके बुधवार सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास तट से टकराने का अनुमान है।

तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने और बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार तूफान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने चक्रवात के संभावित रास्ते में आने वाले जिलों में राहत और बचाव कार्यों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अत्यधिक जोखिम वाले जिलों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: साइक्लोन अर्नब की गंभीरता बढ़ी, आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।