चक्रवात अर्णब, मौसम ब्रेकिंग (रांची): चक्रवात 'अर्णब' के प्रभाव से रांची में 28 और 29 अक्टूबर को लगातार बारिश की आशंका है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अर्णब के कारण रांची में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है और मौसम विभाग ने रांची के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से रांची में 28 और 29 अक्टूबर को लगातार बारिश की आशंका और मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों को दो दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित हैं, उन्हें मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का कहर: 28 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
यह भी पढ़ें: बंगाल खाड़ी में उठे अर्नब चक्रवात को लेकर प्रशासन अलर्ट









