Cyclone Arnab Alert, मौसम ब्रेकिंग (आंध्र प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर की सुबह तूफान के टकराने की संभावना है।
इस दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश में करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
चक्रवात अर्नब का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। 27 अक्टूबर को राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP में चक्रवात अर्णब का असर! 28 से 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम
बुधवार 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है। झारखंड में Orange Alert जारी किया गया है।
चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा में राहत और बचाव की तैयारियां तेज की जा रही हैं। राज्य में 60 रेस्क्यू टीमें तैनात करने की तैयारी है।
मध्य प्रदेश में मंगलवार 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में गुरुवार 29 अक्टूबर से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
तमिलनाडु में लगातार बारिश से अरनी के भास्कर नगर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बिहार में मंगलवार 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।









