चक्रवाती तूफान अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (उत्तराखंड): चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 27 और 28 अक्टूबर तथा छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
यह भी पढ़ें: UP में चक्रवात अर्णब का असर! 28 से 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और बिहार में भी 29 व 30 अक्टूबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
30 अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 28 से 30 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है। विदर्भ में 28 और 29 अक्टूबर तथा छत्तीसगढ़ में 29 और 30 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा रुख, बंगाल में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को अत्यंत भारी वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।
ओडिशा में 28 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और तूफानी मौसम की संभावना है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
बिहार में 29 और 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 28 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अन्य दक्षिणी राज्यों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है।
पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लेने तथा जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी जाती है।
किसानों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान और प्रशासन की सलाह पर ध्यान देना चाहिए।









