कल का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर के कई राज्यों, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार मंगलवार की शाम तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
रात में यह बढ़कर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। 28 अक्टूबर की सुबह हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: UP में चक्रवात अर्णब का असर! 28 से 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर को बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार में 27 अक्टूबर को बारिश का कोई खास अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 28 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 29 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में 27 अक्टूबर को बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में 29 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा रुख, बंगाल में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं है। हालांकि 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।









