करवा चौथ मौसम, मौसम ब्रेकिंग (कानपुर): पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बार चांद के दीदार में अर्नब चक्रवात की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। चौथ व्रत से ऐन पहले अर्नब चक्रवात बादलों का झुंड लेकर आ रहा है, जिससे चंदा बादलों की ओट से लुका-छिपी करेगा।
करवा चौथ का व्रत इस बार 29 अक्टूबर को पड़ रहा है और चंद्रोदय का समय शाम 8:02 बजे तय किया गया है। निर्जला व्रत रहने वाली महिलाओं को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है ताकि वे चांद को देखने के बाद अपना व्रत पूरा कर सकें।
व्रत से ठीक एक दिन पहले 28 अक्टूबर को अर्नब चक्रवात बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश में दस्तक दे रहा है जिसका असर देश के 15 राज्यों के मौसम पर पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.
यह भी पढ़ें: UP में चक्रवात अर्णब का असर! 28 से 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम
एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश का मौसम भी इस चक्रवात के प्रभाव से अछूता नहीं रहेगा।
चक्रवात के प्रभाव के चलते 29 तारीख को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस विशेष दिन पर चक्रवात के असर से लगभग 30 प्रतिशत तक बारिश होने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी









