चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब बेहद खतरनाक रूप लेते हुए तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 28 अक्टूबर 2026 की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है।
इस दौरान इसके भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, जिसमें हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 140 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस तूफान के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
चक्रवात अर्नब का असर केवल तटीय इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत देश के 10 राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। इन राज्यों में घने बादल छाने और झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें: बिहार के लोग होशियार, 28 अक्टूबर से ‘अर्नब’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी









