चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (बंगाल की खाड़ी): बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ तेज हो रहा है। इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इससे कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है।
दोनों राज्यों की सरकारें लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नव’ 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाला क्षेत्र 26 अक्टूबर को चक्रवात में बदल गया। आगे बढ़ते समय तूफान की ताकत और दिशा में बदलाव हो सकता है, जिससे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तूफान के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग चक्रवात के रास्ते और ताकत पर लगातार नजर रख रहा है।
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने चक्रवात के खतरे को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं चालू रखने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 27 अक्टूबर: 11 घंटे के भीतर 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
प्रशासन ने करीब 5.7 लाख लोगों की पहचान की है, जो चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं, और इन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने का काम सोमवार शाम से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री एन.
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
चंद्रबाबू नायडू ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
ओडिशा सरकार ने भी चक्रवात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है। एहतियात के तौर पर पांच जिलों में मंगलवार और बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और हीराकुंड जलाशय से पहले ही पानी छोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।
बता दें कि चक्रवात ‘अर्नब’ का नाम बांग्लादेश ने सुझाया था। उत्तरी हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों के नाम रखने के लिए अप्रैल 2020 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन और संयुक्त राष्ट्र के एशिया-प्रशांत आर्थिक एवं सामाजिक आयोग के पैनल द्वारा एक सूची अपनाई गई थी।
इस सूची में 13 देशों के सुझाए गए कुल 169 नाम शामिल हैं।









