चक्रवात अर्नव, मौसम ब्रेकिंग (नयी दिल्ली): बंगाल की खाड़ी में सोमवार को उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ और अधिक विकराल रूप ले सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के सोमवार को ताजा बुलेटिन के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद यह बुधवार को 140 किमी/घंटा की रफ्तार की तूफानी हवाओं के साथ आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर दोपहर तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम तट को पार करेगा। इस दौरान 115 से 125 किमी/घंटा की निरंतर गति से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 140 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें: अलर्ट मोड में रहें सभी जिलों के कलेक्टर, चक्रवात अर्नब का इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का उत्तर बिहार में दोपहर बाद शुरू होगा असर
यह भी पढ़ें: कल का मौसम 27 अक्टूबर: 11 घंटे के भीतर 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट









