चक्रवाती तूफान अर्नब , मौसम ब्रेकिंग (भागलपुर): बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भागलपुर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मंगलवार से ही जिले में मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भागलपुर केंद्र के मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर के अनुसार, जिले में 28 अक्टूबर की रात से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आगामी 29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम वर्षा और 30 अक्टूबर को जिले के अनेक स्थानों पर बारिश होने की पूरी संभावना है।
इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा भी चल सकती है। हालांकि, चक्रवात का केंद्र भागलपुर से दूर रहने के कारण यहां इसका सीधा प्रभाव सीमित रहने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्णब मध्य प्रदेश के कई जिलों में मचाएगा गदर, भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के निकट आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना है।
तट पर पहुंचने के दौरान चक्रवाती तूफान अर्नब की तीव्रता अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान जैसी रह सकती है। प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें: अर्नब तूफान के असर से छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों में स्कूल बंद
यह भी पढ़ें: झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी








