चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (बिहार): चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिहार में 28 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। 27 अक्टूबर की सुबह तक यह पिछले 6 घंटों में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था।
इस तूफान के आगे बढ़ने के साथ आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में इसका असर पड़ने की आशंका है। विभाग ने अधिकतम हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट: अगले 2 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं से बिगड़ेगा मौसम
28 अक्टूबर को बिहार के कई दक्षिणी और मध्य जिलों को येलो अलर्ट में जारी किया गया है। इनमें पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर शामिल हैं।
29 अक्टूबर को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट में जारी किया गया है। इनमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद का इलाका शामिल है, जबकि राज्य का बाकी बड़ा हिस्सा येलो अलर्ट में है।
30 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों के कई जिले येलो अलर्ट में हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्णव का खतरा, बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
31 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण से लेकर उत्तर-पश्चिम और मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कई जिले येलो अलर्ट में हैं और पटना, नालंदा, गया, नवादा में मौसम सामान्य रहेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया बड़ा खतरा
1 नवंबर को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कई जिलों में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और पूर्वी बिहार के कई जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। धान, बागवानी, केले, पपीते, सहजन और आम जैसे पेड़ों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।









