हरियाणा में मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 28 अक्टूबर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में 29 और 31 अक्तूबर के दौरान कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम और कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यम से तेज गति की हवाएं चलने और दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं।
सुबह और शाम के समय हल्की ठंड भी महसूस होगी
यह भी पढ़ें: 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हिसार): एएचयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 अक्टूबर से हवाओं के बदलाव उत्तर-पश्चिमी से उत्तरपूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी आने की संभावना के कारण 29 अक्तूबर रात्रि से 31 अक्टूबर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
हरियाणा में मौसम, मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की सम्भावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: यूपी में तूफान अर्नब का असर, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड और बढ़ेगी









