चक्रवात अर्णब का असर, मौसम ब्रेकिंग (मधुबनी): चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से बिहार के मधुबनी जिले में मौसम बदल गया है और बुधवार रात से बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे क्षेत्र के किसानों की धान की फसलों को बड़ी राहत मिली है।
लंबे समय से बारिश के अभाव में मुरझा रही धान की फसलों के लिए यह हल्की बूंदाबांदी एक संजीवनी साबित हुई है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवाती तूफान का असर बिहार के इस हिस्से में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
बुधवार की देर रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और गुरुवार की अहले सुबह से ही रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की पूरी संभावना बनी हुई है।
करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण इलाके का मौसम काफी सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट से आम जनजीवन को भी गर्मी से राहत मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?









